फिल्ममेकर करण जौहर, पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, फैशन डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी, डिजिटल कंटेट क्रिएटर रणवीर अल्लाहबादिया जैसी मशहूर हस्तियों ने वनप्लस के सह-संस्थापक कार्ल पे के कंज़्यूमर टेक्नोलॉजी स्टार्टअप 'नथिंग' में निवेश किया है। कंपनी ने कहा है कि इन निवेशकों ने अक्टूबर 2021 में घोषित स्टार्टअप के $5 करोड़ के सीरीज़ ए फंडिंग राउंड में हिस्सा लिया था।