inshorts

टेक्सास में अपना निजी एयरपोर्ट बनाने की योजना बना रहे हैं एलन मस्क: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क टेक्सास (अमेरिका) में अपना निजी एयरपोर्ट बनाने की योजना बना रहे हैं। बकौल रिपोर्ट, एयरपोर्ट का इस्तेमाल मस्क और उनके एग्ज़ीक्यूटिव करेंगे। टेक्सास में स्पेसX, द बोरिंग कंपनी समेत मस्क की कई कंपनियां स्थित हैं और पिछले साल उन्होंने टेस्ला मुख्यालय को भी सिलिकॉन वैली से टेक्सास स्थानांतरित किया था।