टेरर फंडिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद यासीन मलिक ने 10 दिन बाद खत्म की भूख हड़ताल
टेरर फंडिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने दिल्ली जेल के महानिदेशक संदीप गोयल के कहने पर 10-दिन बाद सोमवार शाम भूख हड़ताल खत्म कर दी। एक जेल अधिकारी के अनुसार, महानिदेशक ने मलिक को बताया कि उसकी मांगें संबंधित अधिकारियों को भेजी गई हैं जिसके बाद उसने भूख हड़ताल 2-माह के लिए टाल दी।