टेरर फंडिंग मामले में कश्मीर के मानवाधिकार कार्यकर्ता खुर्रम परवेज़ गिरफ्तार
एनआईए ने जम्मू-कश्मीर के मानवाधिकार कार्यकर्ता खुर्रम परवेज़ को टेरर फंडिंग समेत यूएपीए के तहत दर्ज मामलों में उनके आवास से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। एनआईए ने गिरफ्तारी से पहले उनके आवास व दफ्तर पर छापेमारी की और ऐसा पिछले 1 साल में दूसरी बार हुआ है। गौरतलब है कि 2016 में परवेज़ पर पीएसए लगाया गया था।