ग्लोबल टेरर फंडिंग वॉचडॉग फाइनेंशियल ऐक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने गुरुवार को पाकिस्तान को 'ग्रे लिस्ट' में बरकरार रखा। एफएटीएफ ने कहा, "पाकिस्तान ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं लेकिन उसे यूएन द्वारा नामित आतंकी समूहों के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ अभी और कदम उठाकर दिखाने होंगे।" वहीं, तुर्की, जॉर्डन और माली को इस सूची में शामिल किया गया है।