टेलर की हत्या के कुछ दिनों बाद राजस्थान सरकार ने उदयपुर के एएसपी को किया निलंबित
राजस्थान सरकार ने उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की हत्या के कुछ दिनों बाद ज़िले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अशोक मीणा को शुक्रवार को निलंबित कर दिया। हालांकि, गृह विभाग के संयुक्त सचिव (पुलिस) द्वारा जारी आदेश में निलंबन का कारण नहीं बताया गया। इससे पहले उदयपुर के आईजी और एसपी सहित 32 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ था।