टेलीग्राम चैनल ने शेयर कीं हिंदू महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें, सरकार ने किया ब्लॉक

केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को बताया कि हिंदू महिलाओं को कथित तौर पर निशाना बनाते हुए उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर करने वाले एक टेलीग्राम चैनल को ब्लॉक किया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार कार्रवाई के लिए राज्यों की पुलिस के साथ काम कर रही है। यह मामला 'बुल्ली बाई' ऐप केस के बीच सामने आया है।