टेस्ट इतिहास के सबसे कम टोटल के दौरान 8 बल्लेबाज़ों ने बनाए थे 1 या उससे कम रन

28 मार्च 1955 को इंग्लैंड के खिलाफ ऑकलैंड टेस्ट की दूसरी पारी में 26-रन पर आउट होने वाली न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम ने टेस्ट इतिहास का सबसे कम टोटल दर्ज किया था। न्यूज़ीलैंड के 8 बल्लेबाज़ों ने 1-रन या उससे कम बनाए और पूरी टीम 27 ओवर में ऑल-आउट हो गई। इंग्लैंड ने एक पारी और 20-रन से मैच जीता था।