आईसीसी ने टेस्ट ऑल-राउंडर्स की ताज़ा रैंकिंग जारी की है जिसमें शीर्ष 5 में 2 भारतीय शामिल हैं। रविंद्र जडेजा एक पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे स्थान पर आ गए हैं जबकि रविचंद्रन अश्विन चौथे नंबर पर बरकरार हैं। शीर्ष 10 में न्यूज़ीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के 2-2 खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, वेस्टइंडीज़ के जेसन होल्डर शीर्ष पर हैं।