आयरलैंड ने अफगानिस्तान को हराकर टेस्ट में अपनी पहली जीत दर्ज की है और यह उसका 8वां मैच था। अफगानिस्तान, इंग्लैंड और पाकिस्तान ने अपने-अपने दूसरे मैचों में पहली टेस्ट जीत दर्ज की थी। भारत ने अपने पहले टेस्ट के 20-साल बाद 25वें मैच में पहली टेस्ट जीत दर्ज की थी। न्यूज़ीलैंड ने 45वें मैच में पहला टेस्ट जीता था।