विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद बीसीसीआई ने ट्वीट किया, "(हम) भारतीय कप्तान विराट कोहली के सराहनीय नेतृत्व गुण के लिए उन्हें बधाई देते हैं। वह टेस्ट टीम को अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर ले गए।" बीसीसीआई ने आगे लिखा, "(कोहली) ने 68 टेस्ट में भारत का नेतृत्व किया और 40 जीत के साथ सबसे सफल (भारतीय टेस्ट) कप्तान रहे।"