श्रेयस अय्यर के टेस्ट डेब्यू पर शतक लगाने के बाद वसीम जाफर ने खुद को ट्रोल करते हुए 'मैं हूं ना' का मीम शेयर किया है। मीम में ज़ायद खान कहते दिखे, "मुंबई के सभी बल्लेबाज़ डेब्यू पर शतक मारते हैं" जिस पर शाहरुख खान ने कहा, "सभी नहीं मारते श्रेयस।" जाफर ने टेस्ट डेब्यू पर शतक नहीं लगाया था।