टेस्ट में सवाल छोड़ने पर राजस्थान में शिक्षक ने 7वीं कक्षा के दलित छात्र को पीटा, हुआ अरेस्ट
बाड़मेर (राजस्थान) के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले दलित छात्र को उसके शिक्षक द्वारा पीटे जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्लास टेस्ट में पूछे गए एक सवाल को छोड़ने पर शिक्षक ने कथित तौर पर छात्र को पीटने के बाद उसके सिर को दीवार पर पटका था। आरोपी शिक्षक गिरफ्तार हो गया है।