टेस्ट संन्यास वापस लेने वाले क्रिकेटर वनिंदु को आईसीसी ने 2 टेस्ट के लिए किया सस्पेंड
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास वापस लेने वाले श्रीलंकाई ऑल-राउंडर वनिंदु हसरंगा को आईसीसी ने बांग्लादेश के खिलाफ आगामी 2 टेस्ट मैचों की सीरीज़ के लिए सस्पेंड किया है। हसरंगा को बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में हुई वनडे सीरीज़ के तीसरे मैच में एक अंपायर का मज़ाक उड़ाने को लेकर आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।