inshorts

टेस्ला की ₹3,700 की 'साइबर सीटी' का स्टॉक खत्म होने पर रीसेलर ने ₹1.68 लाख रखी कीमत

टेस्ला सीईओ एलन मस्क के ट्वीट के कुछ घंटों बाद कंपनी की $50 (₹3,746) की 'साइबर सीटी' का स्टॉक कथित तौर पर खत्म हो गया है। इसे रीसेल करने वाले ईबे पर इसकी कीमत $2,250 (₹1.68 लाख) तक लगा रहे हैं। गौरतलब है कि मस्क ने 'एप्पल क्लोथ' को 'फालतू' बताते हुए लोगों से 'साइबर सीटी' खरीदने को कहा था।