मॉर्गन स्टैनली के ऐनालिस्ट ऐडम जोनस के मुताबिक, एलन मस्क टेस्ला की बजाय SpaceX की वजह से दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनेंगे। ब्लूमबर्ग के अनुसार, दुनिया के सबसे अमीर शख्स मस्क की $241 अरब की नेटवर्थ में SpaceX का योगदान फिलहाल 17% से कम है। बकौल जोनस, वह SpaceX को एक में ही कई कंपनियों के रूप में देखते हैं।