टेस्ला ने भारतीय बैटरी निर्माता टेस्ला पावर पर अपने ब्रैंड के नाम का इस्तेमाल कर ट्रेडमार्क का उल्लंघन करने को लेकर मुकदमा दायर किया है। टेस्ला ने 'टेस्ला पावर' पर 2022 में नोटिस दिए जाने के बावजूद विज्ञापन जारी रखने का आरोप लगाया है। 'टेस्ला पावर' ने कहा कि उसने कभी भी टेस्ला से संबंधित होने का दावा नहीं किया।