परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को इंडिया टुडे को बताया कि उन्होंने टेस्ला को चीन में कारें बनाकर उन्हें भारत में नहीं बेचने को कहा है। बकौल गडकरी, "टेस्ला भारत में इलेक्ट्रिक कारें बनाकर यहीं से निर्यात करे...जो मदद चाहिए हमारी सरकार देगी।" इससे पहले, टेस्ला ने भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों पर आयात शुल्क घटाने की मांग की थी।