inshorts

टॉपलेस होकर फिनलैंड की पीएम के आवास पर महिला को किस करने वाली मॉडल ने मांगी माफी

फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन के आधिकारिक आवास पर टॉपलेस होकर अपनी महिला मित्र को किस करती हुई नज़र आने वाली मॉडल सबीना सरक्का ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में माफी मांगी है। उन्होंने लिखा, "मैंने एक अनुचित तस्वीर शेयर की जिसे नहीं लिया जाना चाहिए था...मैं माफी मांगती हूं।" इससे पहले पीएम ने भी तस्वीर के लिए माफी मांगी थी।