पुलिस ने सोमवार को बताया कि गुरुग्राम (हरियाणा) में 4-वर्षीय बच्ची को टॉफियों का लालच देने के बाद अपने घर ले जाकर उसके साथ ओरल सेक्स करने के आरोप में 23-वर्षीय शख्स गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता की मां के अनुसार, बच्ची के साथ आरोपी कई बार छेड़छाड़ कर चुका था। बकौल पुलिस, आरोपी ने अपना अपराध कुबूल किया है।