टॉफी के रैपर अब ज़मीन पर नहीं फेंके जाते, पॉकेट में रखे जाते हैं: स्वच्छ भारत मिशन पर पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन में योगदान के लिए युवा पीढ़ी की सराहना कर कहा, "टॉफी के रैपर अब ज़मीन पर नहीं फेंके जाते, पॉकेट में रखे जाते हैं।" उन्होंने कहा, "छोटे-छोटे बच्चे अब बड़ों को टोकते हैं कि गंदगी मत करिए। कोई युवा वेस्ट से वेल्थ बना रहा है तो कोई जागरुकता बढ़ा रहा है।"