inshorts

टॉयमेकर हैस्ब्रो के सीईओ का 58-साल की उम्र में निधन; 2 दिन पहले ही मेडिकल लीव पर गए थे

अमेरिकी टॉयमेकर हैस्ब्रो के लंबे समय के चेयरमैन और सीईओ ब्रायन गोल्डनर का मेडिकल लीव पर जाने के 2-दिन बाद निधन हो गया है। कंपनी ने गोल्डनर की मौत के कारण का खुलासा नहीं किया है लेकिन 2014 में उनमें प्रोस्टेट कैंसर का पता चला था जिसका वह इलाज करा रहे थे। वह 2008 में हैस्ब्रो के सीईओ बने थे।