जासूसी के आरोप में पाकिस्तान की जेल में 28-साल बिताने के बाद हाल ही में भारत लौटे अहमदाबाद निवासी 59-वर्षीय कुलदीप यादव ने बताया है, "मुझे टॉर्चर किया गया...पूछताछ की गई थी।" बकौल यादव, "मुझे कई बीमारियां हो गई थीं...टीबी, हेपेटाइटिस, हर्निया, हार्ट की दिक्कत और अल्सर हो गया था।" यादव की जेल में सरबजीत सिंह भी कैद थे।