टोंगा में पानी के नीचे फटे ज्वालामुखी की सैटेलाइट तस्वीरें सामने आईं, 20 किमी ऊपर तक उठी राख

टोंगा में फोनुआफोउ द्वीप से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित अंडरवॉटर ज्वालामुखी हुंगा-टोंगा-हंगा-हापाई फट गया है जिसकी राख हवा में 20 किलोमीटर ऊपर तक उठने लगी। टोंगा जियोलॉजिकल सर्विसेज़ के प्रमुख तानीला कुला ने कहा कि विस्फोट का दायरा 260 किलोमीटर था और यह 20 दिसंबर, 2021 को हुए पिछले विस्फोट की तुलना में लगभग सात गुना अधिक शक्तिशाली था।