टोक्यो ओलंपिक्स में हैट्रिक गोल करने वालीं वंदना मां से गले मिलने के बाद रोने लगीं
टोक्यो ओलंपिक्स में हैट्रिक गोल करने वालीं भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह हरिद्वार (उत्तराखंड) में अपने घर पर मां से गले मिलने के बाद रोने लगती हैं। दरअसल, बेंगलुरु में बायोबबल में रहने के कारण वंदना तीन महीने पहले अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई थीं।