inshorts

टोक्यो पैरालंपिक के चलते 29 अगस्त को नहीं होगा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह: ठाकुर

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को आयोजित होने वाला राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह इस वर्ष देर से कराया जाएगा। दरअसल, टोक्यो में 24 अगस्त से 5 सितंबर तक पैरालंपिक खेलों का आयोजन होगा। बकौल ठाकुर, सरकार चाहती है कि चयन पैनल पैरालंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के प्रदर्शन को भी शामिल करे।