केंद्र सरकार ने टोमैटो फ्लू को लेकर राज्यों के लिए एडवाइज़री जारी की है। सरकार के मुताबिक, यह बीमारी ज़्यादातर 1-10 वर्ष की आयु के बच्चों और कमज़ोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले वयस्कों को निशाना बनाती है। बकौल सरकार, यह वायरस SARS-CoV-2, मंकीपॉक्स, डेंगू या चिकनगुनिया से संबंधित नहीं है और इसकी सबसे अच्छी रोकथाम अपने आसपास स्वच्छता रखना है।