टोल प्लाज़ा का बैरियर तोड़कर आगरा में 50 सेकेंड से भी कम समय में निकले बालू से लदे 13 ट्रैक्टर
आगरा (उत्तर प्रदेश) के एक टोल प्लाज़ा का वीडियो सामने आया है जिसमें 50 सेकेंड से भी कम समय में बालू से लदे 13 ट्रैक्टर टोल का बैरियर तोड़ते हुए तेज़ी से जाते दिख रहे हैं। आगरा पुलिस ने इस पर कहा, "थाना सैंया पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"