राजगढ़ (मध्य प्रदेश) में टोल मांगे जाने पर एक शख्स ने महिला बूथ कर्मी को थप्पड़ मार दिया जिसका वीडियो सामने आया है। इसके बाद महिला ने भी उसे अपने फुटवियर से मारा। दरअसल, शख्स ने दावा किया था कि वह एक स्थानीय निवासी है और उससे टोल न लिया जाए जबकि इसके लिए उसके पास ज़रूरी दस्तावेज़ नहीं थे।