ट्यूशन कंपनियों पर दबिश के कारण चीनी एडटेक कंपनी ने 60,000 कर्मचारियों को निकाला

चीनी एडटेक कंपनी न्यू ओरिएंटल एजुकेशन ऐंड टेक्नोलॉजी ग्रुप के संस्थापक यू मिनहोंग के अनुसार, 2021 में कंपनी का राजस्व 80% तक घटा और उसने 60,000 कर्मचारियों को निकाला है। उन्होंने इसका कारण स्कूल से इतर शिक्षा पर चीन की दबिश, कोविड-19 और देश के अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को बताया है। बकौल मिनहोंग, "हमारा अधिकांश कारोबार अनिश्चितता के दौर में है।"