ट्रंप को ब्लॉक कर सकते हो, तो हिंदू भगवानों का अपमान करने वाले को क्यों नहीं?: ट्विटर से एचसी

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को ट्विटर से पूछा कि यदि वह पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के अकाउंट को ब्लॉक कर सकता है तो हिंदू देवी-देवताओं के बारे में कथित आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट करने वाले यूज़र्स का क्यों नहीं कर सकता? हाईकोर्ट ने कहा, "अगर ऐसी चीजें दूसरे धर्म के संबंध में होती हैं तो आप अधिक सावधान...अधिक संवेदनशील होते।"