ट्रंप को ले जा रहे विमान का इंजन खराब होने के बाद अमेरिका में कराई गई थी आपात लैंडिंग
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को ले जा रहे एक विमान का इंजन खराब होने के बाद शनिवार को न्यू ओर्लियांस में इसकी आपात लैंडिंग कराई गई थी। ट्रंप के एक प्रवक्ता ने इमरजेंसी लैंडिंग की बात स्वीकारी है। एक अधिकारी के अनुसार, ट्रंप विमान में अपने सलाहकारों, खुफिया सेवा कर्मचारी और सहयोगी स्टाफ संग सफर कर रहे थे।