अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 6 जनवरी को कैपिटल दंगों के एक साल होने पर पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पर 'झूठ का जाल' फैलाने का आरोप लगाया है। बाइडन ने आगे कहा, "जिन लोगों ने इस कैपिटल पर धावा बोला और उन्हें (दंगाइयों) उकसाने व ऐसा करने के लिए कहने वालों ने अमेरिका के गले पर खंजर रखा।"