ट्रंप ने 'हत्यारे' दंगाइयों का मज़ा लिया: कैपिटल हिंसा की पहली बरसी पर ट्रंप की भतीजी
यूएस कैपिटल हिंसा की पहली बरसी पर डॉनल्ड ट्रंप की भतीजी मैरी ट्रंप ने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति ने हिंसा रोकने के अनुरोधों को नज़रअंदाज़ किया क्योंकि उन्होंने 'हत्यारे' दंगाइयों का मज़ा लिया। पिछले हफ्ते प्रतिनिधि लिज़ चेनी ने कहा था कि ट्रंप की बेटी इवांका पिता से कार्रवाई करने के लिए कहने 2 बार डाइनिंग रूम गई थीं।