inshorts

ट्रक आंदोलन के चलते कनाडा की राजधानी ओटावा में आपातकाल की घोषणा

कनाडा की राजधानी ओटावा में ट्रक चालकों के आंदोलन के चलते रविवार को शहर के मेयर जिम वॉटसन ने आपातकाल की घोषणा कर दी। एक बयान में कहा गया है कि इस तरह के प्रदर्शन से लोगों की सुरक्षा को गंभीर खतरा है और इसमें कोर्ट और सरकार के समर्थन की ज़रूरत है...इसलिए आपातकाल की घोषणा की जा रही है।