राजस्थान के नागौर में गुरुवार रात जीप और ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल हो गए। बकौल पुलिस, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पीड़ित हादसे के दौरान जैसलमेर स्थित रामदेवरा मंदिर की यात्रा से सीकर लौट रहे थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।