inshorts

ट्रक चालकों के आंदोलन के बीच कनाडा में रह रहे व वहां जा रहे भारतीयों के लिए ऐडवाइज़री जारी

ओटावा स्थित भारतीय उच्चायोग ने कनाडा में रह रहे और वहां जाने की योजना बना रहे भारतीयों के लिए ऐडवाइज़री जारी कर 'उच्चस्तरीय सावधानी बरतने और सतर्क रहने' को कहा है। कोविड-19 वैक्सीन अनिवार्य करने के खिलाफ ओटावा व अन्य शहरों में ट्रक चालकों के प्रदर्शन के बीच संकटग्रस्त भारतीयों के लिए स्पेशल हेल्पलाइन (+1) 6137443751 जारी की गई है।