ट्रस को यूके की अगली पीएम चुने जाने के बाद प्रीति पटेल ने गृह मंत्री पद से दिया इस्तीफा

सोमवार को लिज़ ट्रस के यूके की अगली प्रधानमंत्री चुने जाने के कुछ घंटों बाद गृह मंत्री प्रीति पटेल ने पद छोड़ने की घोषणा की। उन्होंने इस्तीफे में कहा, "लिज़ ट्रस को हमारा नया नेता चुने जाने पर बधाई देती हूं और उन्हें हमारे नए प्रधानमंत्री के रूप में सपोर्ट करूंगी।" ट्रस मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल की घोषणा करेंगी।