ट्रांसजेंडर कैदी के साथ यौन संबंध बनाने के बाद अमेरिकी जेल में गर्भवती हुईं 2 महिला कैदी

अमेरिका में महिलाओं की एक जेल में एक ट्रांसजेंडर कैदी के साथ सहमति से यौन संबंध बनाने के बाद 2 कैदी कथित तौर पर गर्भवती हो गईं। स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ करेक्शन्स के मुताबिक, महिलाओं के एक अन्य कैदी के साथ सहमति से यौन संबंध थे। ट्रांसजेंडर कैदी डिमीट्रियस माइनर ने दावा किया है कि उसने 2 महिलाओं को गर्भवती किया।