ट्रांसपेरेंसी इंटरनैशनल संस्था की भ्रष्टाचार सूची में भारत और उसके पड़ोसी देश किन स्थानों पर हैं?
ट्रांसपेरेंसी इंटरनैशनल संस्था की 2022 की करप्शन परसेप्शन सूची (सीपीआई) के मुताबिक, कुल 180 देशों में भारत 85वें स्थान पर है जबकि शीर्ष पर डेनमार्क है। इस सूची में भूटान 25वें, चीन 65वें, मालदीव 85वें, श्रीलंका 101वें, नेपाल 110वें, पाकिस्तान 140वें, अफगानिस्तान 150वें और म्यांमार 157वें स्थान पर है। वहीं, सूची में सबसे निचले स्थान पर सोमालिया है।