ट्रांसप्लांट के दौरान लिवर पर अपने हस्ताक्षर करने वाले यूके के डॉक्टर पर प्रतिबंध लगाया गया

2013 में ऑर्गन ट्रांसप्लांट के दौरान 2 मरीज़ों के लिवर पर अपने हस्ताक्षर करने वाले साइमन ब्राम्हल नामक यूके के एक डॉक्टर की प्रैक्टिस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ब्राम्हल ने बर्मिंघम के क्वीन एलिज़ाबेथ अस्पताल में काम करते हुए आर्गन बीम मशीन से ऐसा किया था। बकौल मेडिकल प्रैक्टिशनर्स ट्रिब्यूनल सर्विस, यह ब्राम्हल का पेशेवर अहंकार दिखाता है।