ट्राई ने 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए जारी कीं सिफारिशें, शेयर कीं रिज़र्व कीमतें

दूरसंचार नियामक ट्राई ने 'आईएमटी/5जी के लिए निर्धारित फ्रीक्वेंसी बैंड में स्पेक्ट्रम की नीलामी' को लेकर सोमवार को सिफारिशें जारी कीं। ट्राई ने 5जी स्पेक्ट्रम के लिए रिज़र्व कीमतों में कटौती की सिफारिश की है। ट्राई ने कहा, "टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को भुगतान के आसान विकल्पों के इस्तेमाल की अनुमति होनी चाहिए जिनमें हिस्सों में भुगतान शामिल है।"