रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 'वंदे भारत' के स्पीड ट्रायल का एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें ट्रेन 180 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ती नज़र आ रही है। ट्रायल कोटा और नागड़ा के बीच 225 किलोमीटर के सेक्शन में किया गया। बिज़नेसमैन आनंद महिंद्रा ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "इसकी आवाज़ पसंद आई। यह भारत की आवाज़ है।"