दिल्ली से शुक्रवार को कानपुर जा रही नीलांचल एक्सप्रेस की खिड़की में रेलवे ट्रैक के काम में इस्तेमाल हो रही लोहे की रॉड घुस गई और कोने की सीट पर बैठे यात्री की गर्दन के आर-पार हो गई। यात्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रेन को अलीगढ़ जंक्शन पर रोककर शव को रेलवे पुलिस को सौंप दिया गया।