बेगूसराय (बिहार) में चलती ट्रेन की खिड़की से मोबाइल छीनने वाले एक युवक को यात्रियों ने पकड़ लिया और कई किलोमीटर तक उसे लटकाए रखा। यात्रियों के अनुसार, युवक ट्रेन की खिड़की से मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहा था और तभी लोगों ने उसके हाथ पकड़ लिए। वीडियो में आरोपी हाथ नहीं छोड़ने की गुहार लगाता दिख रहा है।