मुंबई के एक 43-वर्षीय पुलिसकर्मी की मंगलवार सुबह सायन रेलवे स्टेशन पर एक तेज़ ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस पता लगाने की कोशिश रही है कि यह आत्महत्या है या ट्रैक क्रॉस करते समय हुई मौत। बकौल पुलिस, उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और उनके परिवार वालों के बयान दर्ज किए जाएंगे।