ट्रेन की टक्कर से यूएस में डिलीवरी वैन के हुए दो हिस्से, बाल-बाल बचा ड्राइवर

अमेरिका के विस्कॉन्सिन में एक रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की टक्कर से एक डिलीवरी वैन के दो हिस्से हो गए और वैन का ड्राइवर बाल-बाल बच गया। इस घटना के बाद ड्राइवर ने बताया कि उसे अपने बाएं कान से सुनाई नहीं देता है और उसने ट्रेन का हॉर्न नहीं सुना। बकौल ड्राइवर, वह अब भी सदमे में है।