ट्रेन में सवार महिला को यूपी में अचानक हुई प्रसव पीड़ा, स्टेशन पर ही दिया बच्चे को जन्म

रेल मंत्रालय ने रविवार को बताया कि गोरखपुर स्टेशन पर ट्रेन में सफर कर रही एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई थी जिसके बाद महिला आरपीएफ सिपाहियों व डॉक्टर की देख-रेख में महिला ने बच्चे को जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। मंत्रालय ने तस्वीरें शेयर कर लिखा, "मानवीय संवेदना के साथ-साथ कर्तव्यपरायणता का अनूठा उदाहरण!"