अलवर (राजस्थान) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें रेलवे क्रॉसिंग पर एक ड्राइवर ट्रेन रोककर एक व्यक्ति से कचौड़ी की थैली लेता दिख रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, वीडियो वायरल होने के बाद स्टेशन अधीक्षक समेत 5 लोग निलंबित किए गए हैं। वीडियो पर एक ट्विटर यूज़र ने कहा, "ऐसी दुर्लभ तस्वीरें अपने देश में ही देखने को मिलती हैं।😊"