inshorts

ट्रेन लेट होने पर छूटी थी यात्री की फ्लाइट, एससी के आदेश पर रेलवे देगा ₹30,000 हर्जाना

सुप्रीम कोर्ट ने अजमेर-जम्मू एक्सप्रेस ट्रेन के अपने गंतव्य पर 4-घंटे की देरी से पहुंचने के चलते एक यात्री की जम्मू से श्रीनगर की फ्लाइट 2016 में मिस होने पर रेलवे को उसे ₹30,000 हर्जाना देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा, "यात्रियों का समय कीमती है और ट्रेनों में देरी के लिए किसी-न-किसी की जवाबदेही तय करनी होगी।"